माकपा ने कहा, BJP के राज में देश की कानून व्यवस्था चौपट हुयी

BJP End lawlessness, says CPI-M
[email protected] । Jul 3 2018 5:47PM

माकपा ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाल अपहरण गिरोहों को निशाना बनाने के नाम पर हो रही हिंसा के इजाफे पर चिंता जताते हुये इसे कानून व्यवस्था के लिये गंभीर चुनौती बताया है।

नयी दिल्ली। माकपा ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाल अपहरण गिरोहों को निशाना बनाने के नाम पर हो रही हिंसा के इजाफे पर चिंता जताते हुये इसे कानून व्यवस्था के लिये गंभीर चुनौती बताया है। माकपा पोलित ब्यूरो द्वारा आज जारी बयान में कहा गया है कि भाजपा शासित केन्द्र और राज्य सरकारें कानून व्यवस्था से जुड़े संवैधानिक मानदंडों का पालन नहीं कर रही हैं। पार्टी ने भाजपा सरकारों पर समाज में हिंसा और नफरत फैलाने वाली निजी सेनाओं को बढ़ावा देते हुये इन्हें संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

पोलित ब्यूरो ने कहा कि पूरे देश में किसी न किसी रूप में सामाजिक नफरत फैलाने वाली ‘बुद्धिहीन हिंसा’ का दौर जारी है। इससे विभिन्न समुदायों के लोगों में भय व्याप्त है। पोलित ब्यूरो ने महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में हुयी हिंसा का हवाला देते हुये कहा कि समाज के विभिन्न तबकों के बीच अमानवीयता बढ़ाने वाली ताकतों को भाजपा सरकारों का संरक्षण मिल रहा है। पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकारों से हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जिससे बढ़ती अराजकता पर तत्काल लगाम लगायी जा सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़