गोरखपुर में भाजपा की बैठक, संगठन महामंत्री ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराया

BJP General Secretary

अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाए। संगठन महामंत्री के अनुसार 2022 का चुनाव भाजपा को केंद्र के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही लड़ना है।

गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक सोमवार को गोरखपुर क्लब में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराया। कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रथम वेब में पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर सेवा कार्य किया। कोरोना के दूसरे वेब में भय का माहौल होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने करीब एक हजार स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। भाजपा ने भी सेवा ही संगठन के मंत्र को चरितार्थ करते हुए इस संकट से निपटने के लिए कई कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।

इसके तहत सांसद, विधायक, आयोग और निगमों के अध्यक्ष और सक्षम भाजपा नेता सीएचसी और पीएचसी को गोद लेकर इसकी सेहत सुधरेंगे इस कार्य में उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग लेने की योजना है। इसके तहत सीएचसी और पीएचसी की रंगाई पुताई से लेकर यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य में यह ध्यान रखना है की गोद उसी सीएचसी और पीएचसी को लेना है, जहां चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड इफेक्ट वाले लोगों के लिए पार्टी स्तर उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे, इसका प्रयास होगा। इसके तहत पोस्ट कोविड सेंटर, मेडिकल हेल्प लाइन, योग शिविर और डॉक्टरों की टीम के माध्यम से पोस्ट कोविड प्रभावित लोगों की सेवा की जाएगी। बंसल ने वैक्सिनेशन कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को सर्विस प्रोवाइडर, सब्जी, फल, दूध और विशेषकर शमशान घाट पर काम करने वालों के बीच जाकर उनको वैक्सीन लगवाना चाहिए। इसके अलावा जहां इसके लिए सेंटर बना हैं वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले और मंडल स्तर पर एक टीम बनेगी जो प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा हमारे प्रयास से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के जुबान पर है। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड रिकॉर्ड मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में शामिल होंगे मिन्नत गोरखपुरी

अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाए। संगठन महामंत्री के अनुसार 2022 का चुनाव भाजपा को केंद्र के साथ प्रदेश सरकार की  उपलब्धियों के बल पर ही लड़ना है। बैठक के प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने आगत सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते बैठक की विषय वस्तु रखा। उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र में हुए सेवा कार्य और रक्तदान कार्य की जानकारी प्रदेश महामंत्री को दी। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ तिवारी, सुभाष यदुवंश, भूमि विकास बैंक के चेयर मैन संतराज यादव, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, समीर सिंह, कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सतेंद्र सिन्हा, पी एन पाठक, विश्वजीत सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, सहजानंद राय, मंत्री जनार्दन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय कार्यालय सह मंत्री पंकज जायसवाल, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़