सचिन पायलट का दावा, दक्षिण भारत में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता

bjp-govt-arrogant-ignored-farmers-says-sachin-pilot
[email protected] । Apr 29 2019 7:25PM

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की बात मानकर केरल से चुनाव लड़ने का मन बनाया और उसका परिणाम यह है कि दक्षिण भारत में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा और पूरा सफाया होने वाला है भारतीय जनता पार्टी का।

सरदारशहर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल पहले जनता से किए गए सारे वादे झूठे निकले हैं। पायलट चुरू लोकसभा क्षेत्र के सरदारशहर कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की बात मानकर केरल से चुनाव लड़ने का मन बनाया और उसका परिणाम यह है कि दक्षिण भारत में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा और पूरा सफाया होने वाला है भारतीय जनता पार्टी का।  

इसे भी पढ़ें: तकनीकी खराबी के कारण नागपुर वापस भेजा गया Go Air का विमान

उन्होंने कहा कि जिन तीन राज्यों में सरकार बनी है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ व राजस्थान में वहां भाजपा का वही हाल होगा जो विधानसभा चुनाव में हुआ था। मोदी सरकार को  घमंड व गुरूर की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा उसने किसानों की अनदेखी की और नौजवानों को बेरोजगार रहने दिया। पायलट ने कहा कि मोदी साब ने पांच साल पहले जो तमाम वादे किए थे वे सारे झूठे साबित हुए हैं। पायलट ने कहा कि आने वाले पांच साल इस देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारे देश में जो संवैधानिक संस्थाएं थीं उनको चुन चुन कर खत्म करने का काम इस सरकार ने किया है। आज आक्रमण हो रहा है... सीबीआई हो, आरबीआई हो ईडी हो इनकम टैक्स हो सबका दुरुपयोग करके लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने कहा- मोदी जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे

उन्होंने कहा कि जो भाजपा के विरोध में है वह देश विरोधी। जो कोई मोदी सरकार से सवाल पूछले वह राष्ट्रविरोधी। बेरोजगारी हो, महंगाई हो, आर्थिक तंगी हो या कृषि संकट इनके पास एक ही जवाब है... पाकिस्तान चले जाओ। एक ही जवाब है सारे सवालों का लेकिन अब जनता जवाब देगी। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़