गुजरात: नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश में भाजपा, शंकर सिंह वाघेला से मिले नितिन पटेल

Gujarat
अंकित सिंह । Sep 16 2021 2:53PM

गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनके कैबिनेट के बदलाव के बाद वहां नेताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। असंतुष्ट नेताओं की सूची में खुद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल और वरिष्ठ मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा शामिल हैं। इन नेताओं की नाराजगी को शांत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव और लगातार काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जाति फिर बनी सियासी मजबूरी! मुख्यमंत्रियों के बदलाव में जातीय समीकरणों को साधना भाजपा ने समझा सबसे जरूरी

दूसरी ओर इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि रूपाणी सरकार में उपमुख्यमंत्री की भूमिका में रहे नितिन पटेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से मुलाकात की है। हालांकि, यह मुलाकात किस जगह पर हुई है इसके बारे में तो कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि अज्ञात स्थान पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत की हुई है। आपको बता दें कि शंकर सिंह वाघेला कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता हुआ करते थे। बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में दिव्यांगों के लिए शुरू होगी मोबाइल वैन सेवा

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़