भाजपा हिंदू-मुसलमान को बांटने की कोशिश कर रही है, जयंत चौधरी का आरोप

Jayant Chaudhary

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

गाजियाबाद (उप्र)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: जालंधर की अदालत ने चन्नी के भतीजे की हिरासत 11 फरवरी तक बढ़ायी

उन्होंने गाजियाबाद के सदरपुर इलाके में पार्टी के एक प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी (सपा)-रालोद गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आता है तो किसानों और श्रमिकों की प्रगति के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चौधरी ने कहा कि साम्प्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़