असम में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार

Assam

असम में अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बीजेपी के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिये बगैर बताया कि उनकी पत्नी एक जुलाई की सुबह अपने घर में वेंटिलेटर से लटकी मिली थी। इस घटना के बाद एक स्थानीय महिला संगठन द्वारा दर्ज कराई एक शिकायत पर मामला दर्ज किया।

डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ जिले में अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्म नाथ बरुआ ने बताया कि भाजपा की डिब्रूगढ़ इकाई के महासचिव नयन दास को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया था और उन्हें यहां की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने असम में कोरोना और बाढ़ की स्थिति पर सोनोवाल से की बात, हरमुमकिन मदद का दिया आश्वासन

पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिये बगैर बताया कि उनकी पत्नी एक जुलाई की सुबह अपने घर में वेंटिलेटर से लटकी मिली थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद एक स्थानीय महिला संगठन द्वारा दर्ज कराई एक शिकायत पर डिब्रूगढ़ पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि उनकी शादी को छह साल हो गये थे और उनकी चार वर्ष की एक बेटी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़