बीजेपी महासचिव राम माधव ने कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये पर्याप्त सुरक्षा की मांग की

gg

भाजपा महासचिव राम माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेता रविवार को पार्टी की बांदीपुरा जिला इकाई के प्रमुख वसीम बारी के घर गये। बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने कुछ दिन पहले हत्या कर दी थी।

श्रीनगर। भाजपा महासचिव राम माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेता रविवार को पार्टी की बांदीपुरा जिला इकाई के प्रमुख वसीम बारी के घर गये। बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने कुछ दिन पहले हत्या कर दी थी। माधव ने कश्मीर घाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये पर्याप्त सुरक्षा और इन हत्याओं के लिये जिम्मेदार लेागों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार प्रभावी तरीके से चीन के शरारतपूर्ण कृत्यों का कर सकती है सामना: राम माधव

माधव ने कहा, ‘‘हम यहां उनके (बारी के) परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने और उन्हें कुछ मदद करने आये हैं। देश के सभी भाजपा नेता इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। ’’ माधव के साथ भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंद्र रैना भी थे। बारी, उनके पिता और भाई की बुधवार शाम उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: राम माधव बोले- इंदिरा गांधी ने सत्ता और शक्ति के लालच में देश में आपातकाल लागू किया था

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़