रक्तदान शिविर में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने किया योगदान

BJP

हमसे खास बातचीत किया महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर संयोजिका निहारिका त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मिशन और विजन दोनों स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई जनकल्याणकारी विभागों का चयन किया है तथा प्रधानमंत्री के ही दिशा निर्देशन में महिलाओं का उत्थान संभव हो पाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर महानगर में महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान महादान के शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हमसे खास बातचीत की महानगर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी से अमिता गुप्ता ने उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन में महिलाओं का उत्थान हो रहा है तथा उनके ही दिशा निर्देशन में हम जैसे तमाम कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2 वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति 30 मई को होगी जिसको लेकर वह कोई भी उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम नहीं करेंगी बल्कि जन कल्याणकारी कार्यों को महिला मोर्चा की टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस व्यापक महामारी में सैनिटाइजर वितरण के साथ-साथ सैनिटाइजेशन कराना तथा मास्क का वितरण और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरतों को मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर समाचार: आपदा काल में दूसरों के संकट को अपने कंधों पर ले रहा है आरएसएस

हमसे खास बातचीत किया महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर संयोजिका निहारिका त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मिशन और विजन दोनों स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई जनकल्याणकारी विभागों का चयन किया है तथा प्रधानमंत्री के ही दिशा निर्देशन में महिलाओं का उत्थान संभव हो पाया है। प्रभा साक्षी न्यूज़ नेटवर्क की टीम से खास बातचीत की गोरखपुर महानगर की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता ने उन्होंने कहा कि इस रक्तदान महादान के शिविर में उनके द्वारा रक्तदान करना एक गर्व की बात है तथा इस महामारी में उनके रक्त का प्रयोग किसी गरीब और बेसहारा लोगों द्वारा किया जाएगा जिसके लिए वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़