राणा कपूर के पेंटिंग खरीदने को लेकर भाजपा ने साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

bjp-targeted-rana-kapoor-for-buying-paintings-congress-retaliated
[email protected] । Mar 8 2020 4:34PM

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को आरोप लगाया कि येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने कुछ साल पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदी थी।

नयी दिल्ली। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को आरोप लगाया कि येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने कुछ साल पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदी थी जिस पर पलटवार करते हुए विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि संकट से घिरा यह बैंक अतीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले कई कार्यक्रमों का प्रायोजक रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि प्रियंका ने राजीव गांधी के चित्र वाली हुसैन की जो पेंटिंग बेची थी उसका भुगतान चेक से हुआ था और इस पर आयकर भी दियागया था।

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथ पुरी मंदिर के यस बैंक में फंसे 545 करोड़ रुपये, कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण

दरअसल, मालवीय ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘भारत में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से संबंध होता है। माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम तक पहुंच थी। अब वह फरार है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी ने नीरव मोदी के ज्वेलरी कलेक्श्न का उद्घाटन किया। राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से पेटिंग खरीदी।’’

इसे भी पढ़ें: ED ने YES Bank के संस्थापक राणा कपूर को PMLA के तहत किया गिरफ्तार

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने कहा, ‘‘राजीव गांधी का चित्र था जिसे एम एफ हुसैन ने बनाया था। इसे दो करोड़ रुपये में बेचा गया था। यह क्यों नहीं बताया गया कि इस राशि का भुगतान चेक से हुआ था और उसे आयकर फाइल करने में दर्शाया गया था?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ राणा कपूर और येस बैंक ने प्रधानमंत्री के कई कार्यक्रमों का प्रायोजन किया था। प्रधानमंत्री ने कई बार राणा कपूर की तारीफ की और उनके निमंत्रण पर गए। इसका हम पूरा विवरण जारी कर रहे हैं। इस प्रकार की वाहियात राजनीति से आप (मालवीय) खुद का और अपनी पार्टी का मजाक बना रहे हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़