Chennai Airport पर शारजाह से आई महिला यात्री से 1.07 करोड़ रूपये का सोना जब्त

Chennai Airport
Creative Common

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने एक मई को यहां अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर यात्री को रोका। महिला सोना अपने अंदरूनी कपड़ों में सोना छिपाकर ले जा रही थी। उसके पास से बरामद कीमती धातु पेस्ट के रूप में थी, जिसका वजन 1.69 किलोग्राम और मूल्य 1.07 करोड़ रुपये है।

चेन्नई। शारजाह से हाल ही में यहां पहुंची एक महिला यात्री के पास से 1.07 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने एक मई को यहां अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर यात्री को रोका। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah

महिला सोना अपने अंदरूनी कपड़ों में सोना छिपाकर ले जा रही थी। उसके पास से बरामद कीमती धातु पेस्ट के रूप में थी, जिसका वजन 1.69 किलोग्राम और मूल्य 1.07 करोड़ रुपये है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़