रेणुका चौधरी की हंसी पर जारी है संग्राम, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

BJP targets Congress on conduct of Renuka Chowdhury in Rajya Sabha

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर संसद की गरिमा गिराने का आज आरोप लगाया और राज्यसभा में कांग्रेसी सदस्य रेणुका चौधरी के आचरण को लेकर विपक्षी पार्टी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर संसद की गरिमा गिराने का आज आरोप लगाया और राज्यसभा में कांग्रेसी सदस्य रेणुका चौधरी के आचरण को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने सदन में कल चौधरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपहास को लेकर राज्यसभा में कांग्रेसी सदस्यों द्वारा विरोध किये जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

सदन में कल जैसे ही रेणुका जोर से हंसी तो सभापति वेंकैया नायडू ने इस आचरण पर उन्हें टोका। इसके बाद मोदी ने कहा था कि सभापति जी रेणुका के खिलाफ कोई कार्रवाई न करें क्योंकि रामायण धारावाहिक के बाद इस तरह की हंसी सुनने का सौभाग्य अब मिला है। यादव ने पत्रकारों से कहा कि चौधरी की सदन में इस तरह की हंसी संसदीय परम्पराओं का ‘निरादर’ है। उन्होंने कहा कि संसद में कुछ कांग्रेसी सदस्यों का आचरण संसदीय परम्पराओं का उल्लंघन है और पार्टी संसद की गरिमा को गिरा रही है।

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़