भाजपा एकमात्र पार्टी जो अपने सामाजिक दायित्व को समझती है: जे पी नड्डा

JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पांच लाख पेड़ पौधे लगाने के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत और कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने समाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पांच लाख पेड़ पौधे लगाने के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत और कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने समाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह वृक्षारोपण अभियान बूथ स्तर तक मुखर्जी के जन्मदिवस छह जूलाई तक चलेगा। नड्डा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने समाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है और कोरोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरु की गई। उन्होंने कहा, ‘‘सृष्टि सही तरह से चले इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरुरी है और इसका एक माध्यम वृक्षारोपण है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नए मामले, 23 और मरीजों की मौत

वृक्षारोपण करने के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा जिंदा रहे। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और तरुण चुग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़