Pawan Singh जाएंगे राज्यसभा? नितिन नवीन के लिए ये है BJP का प्लान

माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से उपेंद्र कुशवाहा जो राज्यसभा के सदस्य थे, उन्हें अब पार्टी एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य बनाने के पक्ष में नहीं है। बीजेपी नितिन नवीन और पवन सिंह पर दांव लगा सकती है। नितिन नवीन को हाल में ही भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में नितिन नवीन का दिल्ली अब रहना जरूरी है।
बिहार में भले ही चुनाव संपन्न हो गए हैं। लेकिन अभी भी वहां सियासी दांव पेंच लगातार जारी है। इसका बड़ा कारण यह है कि बिहार में मार्च के बाद राज्यसभा की पांच सीटे खाली हो रही है। ऐसे में अब सबकी अपनी अपनी दावेदारी है। राज्यसभा की जो पांच सीटें खाली हो रही हैं, उसमें राजद कोटे से दो है। जबकि जदयू कोटे से भी दो है। वहीं एक भाजपा कोटे से है। लेकिन वर्तमान स्थिति में देखें तो अब भाजपा और जदयू को दो-दो सीट आसानी से मिल जाएंगे। जबकि एक सीट पर चुनाव की संभावना है। हालांकि वह सीट आरजेडी के खाते में नहीं जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Delhi में PM Modi और Amit Shah से मिले नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी भी रहे साथ
इन सबके बीच आप बिहार में अलग-अलग नाम की चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से उपेंद्र कुशवाहा जो राज्यसभा के सदस्य थे, उन्हें अब पार्टी एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य बनाने के पक्ष में नहीं है। बीजेपी नितिन नवीन और पवन सिंह पर दांव लगा सकती है। नितिन नवीन को हाल में ही भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में नितिन नवीन का दिल्ली अब रहना जरूरी है। तो उन्हें राज्यसभा के रास्ते दिल्ली लाया जा सकता है। दूसरी और पवन सिंह को भाजपा उनके मेहनत का इनाम देना चाहती है। पवन सिंह ने बिहार चुनाव में जबरदस्त मेहनत किया था। पवन सिंह लगातार सदस्य बनना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।
जदयू कोटे से वर्तमान में जो दो सदस्य हैं उन पर नीतीश कुमार फिर से भरोसा जाता सकते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि हरिवंश अभी राज्यसभा के उपसभापति है। वही, रामनाथ ठाकुर केंद्र में राज्य मंत्री हैं। ऐसे में शायद ही नीतीश कुमार इन दोनों चेहरों के अलावा किसी अन्य पर इस वक्त दांव लगाएंगे। वहीं एक सीट को लेकर अब सियासी तापमान बढ़ती हुए दिखाई दे रही है। चिराग पासवान की मां का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। हालांकि उसके लिए विधायकों का जुगाड़ करना पड़ सकता है। इसके अलावा उस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा भी अपने दिलचस्पी दिखा सकते हैं। हालांकि उनके पास सिर्फ चार विधायक ही हैं जबकि चिराग के पास 19 विधायक है।
इसे भी पढ़ें: Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह
वहीं, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों में सीट की मांग करके राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। मांझी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के दौरान राज्यसभा सीट का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। मांझी एचएएम के एकमात्र लोकसभा सदस्य हैं, हालांकि पार्टी ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में पांच सीटें जीती थीं। मांझी के बेटे और एचएएम अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। उन्होंने अपने बेटे से भाजपा के पूर्व वादे को निभाने और पार्टी की बेईमानी से निराश न होने का आग्रह किया।
अन्य न्यूज़












