आगामी नगर निकाय चुनावों में सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी भाजपा

bjp-to-contest-in-all-wards-in-municipal-elections-in-telangana
[email protected] । Jul 15 2019 9:36AM

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण ने कहा कि लगभग 136 नगरपालिकाओं के संसदीय क्षेत्र के अनुसार समूह बनाए जाएंगे और एक वरिष्ठ नेता को उनका प्रभारी बनाया जाएगा।

हैदराबाद। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी वार्डों में पहली बार चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की संख्या के विस्तार के लिए इस चुनाव का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले कभी भी राज्य में सभी वार्डों में चुनाव नहीं लड़ा है। लक्ष्मण ने पत्रकारों से कहा कि लगभग 136 नगरपालिकाओं के संसदीय क्षेत्र के अनुसार समूह बनाए जाएंगे और एक वरिष्ठ नेता को उनका प्रभारी बनाया जाएगा। भाजपा राज्य कोर समिति ने इस संबंध में निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: बीएल संतोष होंगे भाजपा के संगठन महासचिव, रामलाल की जगह लेंगे

उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा चल रहे सदस्यता अभियान को जारी रखेगी। भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं समेत गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित मकानों के आवंटन में टीआरएस सरकार की ‘विफलता’ को लेकर भाजपा 25 और 26 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ पार्टी 30 जुलाई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़