समाज को जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही भाजपा: अमरिन्दर सिंह

Amarinder Singh

बृस्पतिवार को पुलिस ने भाजपा को जालंधर से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक दलित इंसाफ रैली निकालने से रोक दिया था। पुलिस ने कहा था कि आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली है। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा समेत पार्टीनेताओं को कुछ देर के लिये हिरासत में ले लिया गया था।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने दलितों के प्रति अन्याय के खिलाफ भाजपा की प्रस्तावित रैली पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसपर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया। सिंह ने एक बयान में कहा, वह अपने राजनीतिक हित साधने के लिये समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं किसी भी कीमत पर पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब नहीं करने दूंगा। सिंह ने कहा, पंजाब में ये विभाजनकारी चालबाजियां सफल नहीं होंगी। यहां के लोग अपनी सामूहिक प्रगति के लिये हंसी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और अमरिंदर सिंह, जानिए क्या कुछ कहा

गौरतलब है कि बृस्पतिवार को पुलिस ने भाजपा को जालंधर से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक दलित इंसाफ रैली निकालने से रोक दिया था। पुलिस ने कहा था कि आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली है। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा समेत पार्टीनेताओं को कुछ देर के लिये हिरासत में ले लिया गया था। यह यात्रा अनुसूचित जाति समुदाय पर कथित अत्याचार और अनुसूचित जाति के छात्रों की मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना में घोटाले के खिलाफ निकाली जानी थी। भाजपा ने छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि इसमें 64 करोड़ रुपये गबन किये गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़