MP में प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, कांग्रेस ने कहा- नहीं होगी सफल

bjp-wants-to-tear-apart-democracy-in-mp-says-congress
[email protected] । Mar 5 2020 11:02AM

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में प्रजातंत्र का चीरहरण करके सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन सफल नहीं होगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आयाराम, गयाराम ही अब मध्य प्रदेश में भाजपा का एकमात्र रास्ता है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में प्रजातंत्र का चीरहरण करके सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन सफल नहीं होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी वाले संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आयाराम, गयाराम ही अब मध्य प्रदेश में भाजपा का एकमात्र रास्ता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में है, लेकिन करोड़ों रूपये की बोली लगा विधायकों का ईमान खरीदने का षडयंत्र किया जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार, चव्हाण बोले- हम ढूंढ रहे एंटीबायोटिक

उन्होंने कहा कि भाजपाई जान लें कि वे अपने कुत्सित मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं।  सुरजेवाला ने दावा किया कि  भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर सत्ता की भूख मिटाना चाहती है। मध्य प्रदेश में माफिया हारेगा - भाजपा हारेगी - जनादेश जीतेगा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा खरीद-फरोख्त करने की बजाए, सदन के पटल पर बहुमत से क्यों भाग रही है? 

इसे भी देखें: एमपी में कांग्रेस विधायकों की हार्स ट्रेंडिंग

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़