भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयेगी: स्वामी प्रसाद मौर्य

सहारनपुर। बसपा को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में उतर प्रदेश की जनता 300 से अधिक सीटें देकर भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लायेगी। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों मिलकर मोदी के तूफान को रोकने का प्रयास कर सकती हैं लेकिन प्रदेश की जनता को मिलकर भाजपा को सता में लाना है।
इस अवसर पर मौर्य ने सहारनपुर के सैंकड़ों बसपाइयों को भाजपा में शामिल कराया। मौर्य ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भाजपा उतर प्रदेश में सरकार बनाने से वंचित रही है। बसपा की मायावती यहां करोड़ों में टिकट बांट रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी समाजवाद से हटकर उतर प्रदेश को अपहरण, लूट, डकैती ओर भ्रष्टाचार में डुबा चुकी है। पूरे प्रदेश मे गुण्डाराज कायम है। उन्होंने कहा कि आम जनता ही नहीं पुलिस और पत्रकार भी इस सरकार के राज में सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस का हाल यह है कि इसके नेता एक एक माह के लिये गायब हो जाते हैं, ऐसी पार्टी देश और प्रदेश का क्या विकास कर सकती है।
अन्य न्यूज़