भाजपा बुधवार को जयपुर के 200 धार्मिक स्थलों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाएगी

cleanliness
प्रतिरूप फोटो
X @narendramodi

इस दौरान शहर के सभी बूथ और मंडल कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश पदाधिकारी विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को जयपुर शहर के 200 धार्मिक स्थलों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाएगी। भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी मोती डूंगरी में, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुरलीपुरा हनुमान मंदिर में, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा गौशाला में, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा में और पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया गोविंद देवजी मंदिर में सफाई अभियान चलाएंगे।

इस दौरान शहर के सभी बूथ और मंडल कार्यकर्ताओं  सहित प्रदेश पदाधिकारी विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़