हिंदू बूथ पर BJP जीत रही, रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी का दावा-TMC को 100 सीटें भी नहीं आएंगी

BJP
ANI
अभिनय आकाश । May 4 2026 9:35AM

अधिकारी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ हैं। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है। यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 150 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 117 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। अधिकारी ने कहा कि हिंदू बूथ पर बीजेती जीत रही है। अधिकारी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ हैं। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है।  यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की सियासत में बड़ा उलटफेर, Actor Vijay की TVK ने शुरुआती रुझानों में DMK-AIADMK को पछाड़ा

भाबानीपुर में ममता बनर्जी पिछड़ रही हैं

पश्चिम बंगाल के भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी से शुरुआती रुझानों के अनुसार पिछड़ रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़