प्रियंका गांधी पर बरसे अरुण सिंह, बोले- कांग्रेस नेता को कृषि की कोई जानकारी नहीं है

Priyanka Gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी गेहूं और जौ की फसल में अंतर नहीं बता पाएंगी।’’

मथुरा। भाजपा सांसद अरुण सिंह ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता को कृषि की कोई जानकारी नहीं है और वह गेहूं एवं जौ की फसल में अंतर नहीं बता सकतीं। 

इसे भी पढ़ें: जिस किसान का अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है : प्रियंका 

सिंह ने वृंदावन कुंभ में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें मूर्ख बना रहे हैं, लेकिन चुनाव में लोग उन्हें मूर्ख बनाएंगे और भाजपा के लिए मतदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी गेहूं और जौ की फसल में अंतर नहीं बता पाएंगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वाम दलों समेत विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों के प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़