शामली में यमुना नदी से पिता-पुत्री के शव बरामद, तीन अन्य बच्चों की तलाश जारी

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया था कि यमुना में कूदने से पहले सलमान ने एक वीडियो बनाया और अपनी बहन को भेजा।

शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने यमुना नदी से एक व्यक्ति और उसकी बेटी के शव बरामद किए हैं, जबकि उसके अन्य तीन बच्चों की तलाश जारी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी

पुलिस के अनुसार, शामली जिले के कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में तलाशी के दौरान सलमान (38) और उसकी 12 वर्षीय बेटी महक के शव बरामद किए गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से सलमान के अन्य तीन बच्चों की तलाश कर रही है। उसने बताया कि सलमान ने अपनी पत्नी के उसके प्रेमी के साथ कथित तौर पर फरार होने के बाद शनिवार को अपने चार बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्याम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि खोजबीन के दौरान पुलिस के गोताखोरों ने घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर सलमान और महक के शव बरामद किए। उन्होंने कहा कि शेष तीन बच्चों की खोजबीन जारी है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया था कि यमुना में कूदने से पहले सलमान ने एक वीडियो बनाया और अपनी बहन को भेजा। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा और उसका प्रेमी उसके इस कदम के लिए जिम्मेदार होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़