अमेठी में युवक का शव फंदे से लटका मिला

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के सेवरा गांव में 20 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान देवगन चौहान के रूप में हुई है। वह शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव का रहने वाला था। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

शुकुल बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़