भारत-बांग्लादेश सीमा पर झड़प के बाद हाई लेवल मीटिंग, शांति और सहयोग के लिए मिले बीएसएफ और बीजीबी के कमांडर

BSF
ANI
अभिनय आकाश । Jan 23 2025 3:31PM

दोनों देशों के किसानों द्वारा फसल चोरी के आरोप को लेकर 18 जनवरी को मालदा में बीएसएफ चौकी के पास झड़पें हुईं। यह विवाद झड़प में बदल गया, सुखदेवपुर सीमा पर दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। स्थिति को शांत करने के लिए बीएसएफ और बीजीबी कर्मियों ने हस्तक्षेप किया। गौरतलब है कि यह वही सीमा है जहां बांग्लादेश रक्षा बल ने बाड़ के निर्माण पर आपत्ति जताई थी।

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर झड़प के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। बीएसएफ के तरूण कुमार गौतम और बीजीबी के कर्नल मोहम्मद इमरान इब्ने रूफ के नेतृत्व में बैठक आपसी सीमा प्रबंधन पर केंद्रित थी। चर्चा में सीमा पार अवैध गतिविधियों से निपटने, सीमा विवादों के बारे में मीडिया की गलतफहमियों को दूर करने और इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समन्वय में सुधार करने पर जोर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की स्थिति पर रूबियो और वाल्ट्ज के साथ संक्षिप्त चर्चा हुई: जयशंकर

दोनों देशों के किसानों द्वारा फसल चोरी के आरोप को लेकर 18 जनवरी को मालदा में बीएसएफ चौकी के पास झड़पें हुईं। यह विवाद झड़प में बदल गया, सुखदेवपुर सीमा पर दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। स्थिति को शांत करने के लिए बीएसएफ और बीजीबी कर्मियों ने हस्तक्षेप किया। गौरतलब है कि यह वही सीमा है जहां बांग्लादेश रक्षा बल ने बाड़ के निर्माण पर आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़ें: सीमावर्ती क्षेत्रों में जाने से बचें लोग, ममता बनर्जी बोलीं- इसकी सुरक्षा बीएसएफ की जिम्मेदारी

सुखदेवपुर संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए, दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय सहयोग, खुले संचार और विश्वास निर्माण के महत्व पर जोर दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़