Odisha विधानसभा का Budget सत्र पांच फरवरी से होगा शुरू

Odisha Assembly
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा आठ फरवरी को 2024-25 वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगे। लेखानुदान के लिए विनियोग विधेयक नौ फरवरी को पेश किया जाएगा।

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। एक अधिसूचना में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। संसदीय कार्य मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सत्र 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पांच कार्य दिवस होंगे। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रघुबर दास के संबोधन के साथ होगी। वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा आठ फरवरी को 2024-25 वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगे। लेखानुदान के लिए विनियोग विधेयक नौ फरवरी को पेश किया जाएगा। राज्य विधानसभा के लिए चुनाव से पहले मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा के चुनाव होंगे। चार दिवसीय शीतकालीन सत्र के बाद 24 नवंबर को सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़