अपने ही बेटे की मां ने कराई हत्या, प्रेमी ने दिया साथ; 10 दिनों तक पेड़ पर लटकी हुई थी लाश

murder
निधि अविनाश । Jan 29 2022 5:51PM

आरोपी प्रमोद पहले बच्चे को बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल ले गया और वहां उसकी रस्सी से हत्या कर दी फिर शव को पेड़ पर लटका दिया। बच्चे की लाश 10 दिनों तक पेड़ पर ही लटकी रही। आरोपियों ने पुलिस को घटना स्थल की जानकारी दीऔर बुधवार सुबह 3:30 बजे के करीब शव को पुलिस ने बरामद किया।

एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या करा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की है। बताया जा रहा है कि, महिला को डर था कि उसका बेटा अफेयर की बात सबके सामने न खोल दे। महिला ने अपना यह डर प्रेमी को बताया जिसके बाद आरोपी ने मौका का फायदा उठाकर लड़के को मरवा दिया और शव पेड़ पर लटका दिया। बता दें कि, लाश 10 दिनों से पेड़ पर ही लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, विक्रंत गांव के निवासी विलास पाटिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बताया कि, 14 साल का उसका बेटा पुरुषोत्तम दस दिनों से लापता है। उसने पुलिस को अपनी पत्नी मंगला और प्रमोद के बीच अवैध संबंध के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पत्नी मंगला का प्रेमी प्रमोद काला जादू करता है। बेटा दोनों का राज न खोल दे इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया और बेटे की हत्या कराने वाली मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Breaking | मथुरा में भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद पहले बच्चे को  बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल ले गया और वहां उसकी रस्सी से हत्या कर दी फिर शव को पेड़ पर लटका दिया। बच्चे की लाश 10 दिनों तक पेड़ पर ही लटकी रही। आरोपियों ने पुलिस को घटना स्थल की जानकारी दी और बुधवार सुबह 3:30 बजे के करीब शव को पुलिस ने बरामद किया।

इसे भी पढ़ें: बहन के प्रेमी का अपरहण कर भाई ने की हत्या, जंगल में फेंक दी लाश

पुलिस ने बताया कि, मां को डर था कि उसका बेटा उसकी पोल पट्टी न खोल दे और बच्चे को मां और उसके प्रेमी के संबंधों की पूरी जानकारी थी। इस बारे में बच्चे ने अपने पिता से भी जिक्र किया था। जब यह बात मां को खबर लगी तो वह डर गई कि उसे अवैध संबंध के बारे में सबको पता चल जाएगा। मां ने अपने मन की बात प्रेमी प्रमोद से की जिसके बाद प्रेमी प्रमोदने प्लान कर बेटे की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने देखा कि, बेटा घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था, वह तुरंत उसके पास पहुंचा और उसके साथ मस्ती का नाटक करने लगा। इस दौरान आरोपी प्रमोद ने बच्चे को बहलाने के लिए कहा कि कबूतरों को संभाल कर रखने के लिए इसका पिंजरा लाना होगा।आरोपी बच्चे को जलगांव से बाइक पर बुरहानपुर के असीरगढ़ जंगल ले आया और वहां रास्ते में रस्सी खरीदी और मौका पाकर बच्चे को मार दिया और शव को पेड़ पर लटका दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़