झारखंड के चक्रधरपुर में कूड़े के ढेर में महिला का जलता हुआ शव मिला

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तक शव आधा से ज्यादा जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। चक्रधरपुर थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

झारखंड के चक्रधरपुर कस्बे में रविवार को एक महिला का शव कूड़े के ढेर में जलता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित कस्बे के व्यस्त भारत भवन चौक पर कूड़े के ढेर में मिला।

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तक शव आधा से ज्यादा जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। चक्रधरपुर थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा संदेह है कि महिला की हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर आग लगा दी गई।’’ पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल से अधिक प्रतीत हो रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़