झारखंड में कार ईंटों के ढेर से टकराई, पांच कांवड़िये घायल

Car accident
ANI

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के देवघर के बैद्यनाथ धाम से दर्शन करने के बाद दुमका के बासुकीनाथ मंदिर जाते समय जरमुंडी थाना क्षेत्र के बेल्टिकरी गांव के पास यह हादसा हुआ।

झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के ईंटों के ढेर से टकरा जाने के कारण उसमें सवार कम से कम पांच कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकरी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के देवघर के बैद्यनाथ धाम से दर्शन करने के बाद दुमका के बासुकीनाथ मंदिर जाते समय जरमुंडी थाना क्षेत्र के बेल्टिकरी गांव के पास यह हादसा हुआ।

जरमुंडी थाने के प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया, ‘‘घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।’’ उन्होंने बताया कि एक ई-रिक्शा को बचाने के दौरान उनकी कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। मंडल ने बताया कि घायल गिरिडीह जिले के बगोदर के निवासी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़