पंजाब में कोविड-19 नियमों को तोड़ने के लिए बैंस बंधुओं पर मामला दर्ज

Covid 19

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस पर राज्य सरकार के एक मंत्री के विरोध में जुलूस निकालने पर मामला दर्ज किया गया।

पटियाला। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इन दोनों ने राज्य सरकार के एक मंत्री के विरोध में यहां सोमवार को जुलूस निकाला था। विधायकों ने राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य साधु सिंह धर्मसोत के विरोध में प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना से 69 और लोगों की मौत, 1,515 नये मामले

विधायकों का आरोप है कि मंत्री कथित तौर पर करोड़ों रुपये के वजीफे के घोटाले में शामिल हैं। पटियाला के पुलिस अधीक्षक विक्रम जीत दुग्गल ने कहा कि धर्मसोत के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को यहां पुडा मैदान में एकत्र होने को कहा गया था। मैदान में लगभग 1,500 लोग एकत्र हुए थे जो 70-80 बसों में भरकर आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़