जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे नीतीश कुमार, बोले- इससे समाज के सभी वर्गों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘इसका ऐलान करने से पहले हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ बैठें ताकि सभी लोगों के विचार सामने आएं। इस संबंध में हमने पहले भी आपको बताया है। इसको लेकर हम सक्रिय हैं।’’ नीतीश ने कहा कि संसद में पहली बार जब मैं गया था, उसी समय से हम इसके पक्षधर हैं।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना से समाज के सभी वर्गों को लाभ होने की बात दोहराते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए वह जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता दरबार के बाद जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम राज्य सरकार की तरफ से इसे करना चाहते हैं।’’
इसे भी पढ़ें: लालू को मिली सजा के बाद बोले CM नीतीश, उनके खिलाफ हमने दर्ज नहीं किया मामला, केस करने वाले लोग उधर ही हैं
उन्होंने कहा, ‘‘इसका ऐलान करने से पहले हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ बैठें ताकि सभी लोगों के विचार सामने आएं। इस संबंध में हमने पहले भी आपको बताया है। इसको लेकर हम सक्रिय हैं।’’ नीतीश ने कहा, ‘‘संसद में पहली बार जब मैं गया था, उसी समय से हम इसके पक्षधर हैं। कुछ लोग अपनी बात कहते रहते हैं, बोलने का अधिकार सभी को है।’’
इसे भी पढ़ें: Nitish-PK Meeting । प्रशांत किशोर से मिले नीतीश कुमार, सवाल पर बोले- हमारा तो रिश्ता पुराना है
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो जाए। एक बार जातीय जनगणना हो जाने से यह पता चल जाएगा कि किस जाति के कितने लोग हैं और आप उन लोगों के विकास के लिए काम कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी कई राज्यों में चुनाव चल रहा है, उसको खत्म हो जाने दीजिए। हम एक बार बैठकर इस पर विचार कर जातीय जनगणना शुरू करा देंगे। यह काम काफी तेजी से कराया जाएगा।
अन्य न्यूज़















