G20 Summit में सेलेब्रिटी शेफ Kunal Kapur, अजय चोपड़ा और अहानिता की बनाई हुई डिशेज ने जीता मेहमानों का दिल, बताया कैसा रहा अनुभव

celebrity chefs
X @AgriGoI
रितिका कमठान । Sep 10 2023 3:03PM

सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के हाथों का जादू उनके द्वारा तैयार किए गए डिनर में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा ये अविश्वसनीय अनुभव रहा। खाना पकाने, दुनिया भर के सम्मानित लोगों से बात करना। इतने महान आयोजन का अनुभव कर और उसका हिस्सा बन अभिभूत हो गया हूं।

नई दिल्ली में 18वां जी20 शिखर सम्मेलन जारी है, जिसमें दुनिया भर के अहम नेताओं ने हिस्सा लिया। जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हुआ है। इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेता बड़ी बड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए। इन मेहमानों का ख्याल रखने के लिए दिल्ली के 5 स्टार होटलों में ठहरने, घूमने और खान-पान की व्यवस्था की गई थी। शिखर सम्मेलन की बैठक पूरी होने के बाद मेहमानों और उनके परिवारों के लिए खास लंच और डिनर की भी व्यवस्था थी।

विदेशी मेहमानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंच होस्ट किया जबकि मेहमानों के लिए डिनर होस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इस डिनर में कई शानदार डिशेज बनाई गई, जिसमें मुख्य फोकस मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बनी डिशेज पर था। मिलेट्स से बनी डिशेज यहां वैरायटी में मेहमानों को परोसी गई थी। इस डिनर में कई मशहूर डिशेज भी मेहमानों को परोसी गई थी। इस स्पेशल डिनर को बनाने की जिम्मेदारी सेलिब्रिटी शेफ कुनाल कपूर, अजय चोपड़ा, अहानिता पर पूरी जिम्मेदारी थी। इन शेफ्स ने मिलकर खुद विदेशी मेहमानों के लिए भारतीय जायकेदार डिशेज तैयार की। 

जी20 मेहमानों के साथ शेयर की तस्वीर
शेफ अजय चोपड़ा ने फर्स्ट लेडी के साथ फोटो शेयर करते हुए डिनर के स्पेशल पलों को साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा फर्स्ट लेडी की सेवा करना सम्मान की बात है। मैंने हमेशा बाजरा के साथ खाना पकाने और कुकिंग के जरिए दुनिया के लोगों को शिक्षित करने की कोशिश की है। भारत का प्रतिनिधित्व करना खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने फोटोज भी शेयर की है जिसमें वो ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी व अन्य महिलाओं के साथ दिख रहे है।

कुणाल कपूर ने भी शेयर किया वीडियो
सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के हाथों का जादू उनके द्वारा तैयार किए गए डिनर में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा ये अविश्वसनीय अनुभव रहा। खाना पकाने, दुनिया भर के सम्मानित लोगों से बात करना। इतने महान आयोजन का अनुभव कर और उसका हिस्सा बन अभिभूत हो गया हूं।

अहानिता ने भी शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
जी21 में जहां महिला सशक्तिकरण अहम मुद्दा रहा वहीं सेलिब्रिट लेडी शेफ अहानिता ने भी इस सम्मेलन में अपनी डिशेज के जरिए भारतीय महिलाओं को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने अपने हाथों से बनाई स्वादिष्ट और शानदार डिशेज विदेशी मेहमानों को परोसी। गुजराती केरा ना कटलेट, बनाना कटलेज जैसे डिशेज ने मेहमानों का दिल जीत लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने सिंपल डिश बनाई जिसकी खूब तारीफ हुई। कच्चे केले का कटलेट, केरा ना कटलेट जो बार्नयार्ड बाजरा से भरा होता है। इस पर अमरनाथ की कोटिंग होती है। उन्होंने अपनी प्रेजेंटेशन के बारे में भी सोशल मीडिया पर बताया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़