आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम केंद्र ने कम किए: शिवसेना

Shiv Sena

शिवसेना ने शुक्रवार को राजग का नाम लिए बिना, केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने शायद पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम कम किए हैं, ताकी ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा भाजपा को ना उठाना पड़े।

मुम्बई। शिवसेना ने शुक्रवार को राजग का नाम लिए बिना, केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने शायद पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम कम किए हैं, ताकी ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा भाजपा को ना उठाना पड़े। केन्द्र ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया था। इससे पहले, करीब छह महीने बाद बुधवार को उसने पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया था।

इसे भी पढ़ें: TATA के अध्यक्ष पद पर फिर से नहीं बैठेंगे मिस्त्री, SC ने रद्द किया NCLAT का आदेश

शिवसेना ने आरोप लगाया, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के कम होने के कारण देश में तेल के दाम कम हुए है। या शायद केन्द्र ने तेल की कीमत, इसलिए कम की है ताकि भाजपा को असम और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में तेल की बढ़ती कीमतों का खामियाजा ना उठाना पड़े।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘ तो बात यह है कि, कीमत में कटौती का कारण अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट है और इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। यकीनन हमें, आम लोगों को नहीं भूलना चाहिए, इसका हिसाब फिर कभी बराबर किया जाएगा।’’ गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और असम के अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद के बाद दिल्ली मेट्रो ने खोले तीन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार

शिवसेना ने इस बात को लेकर भी सवाल उठाया कि तेल के दाम में गिरावट कब तक जारी रहेगी। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट के कारण ईंधन की कीमत कम हुई है। उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि यह राहत अस्थायी है ....’’ शिवसेना ने केन्द्र पर लोगों और विपक्षी दलों द्वारा मूल्य वृद्धि का विरोध करने के बावजूद पेट्रोल तथा डीजल की कीमत कम करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़