चंद्रकांत पाटिल ने जताया भरोसा, बोले- फडणवीस के नेतृत्व में जल्द ही बनेगी सरकार

chandrakant-patil-gender-dependent-said-fadnavis-will-soon-form-government
[email protected] । Nov 5 2019 5:48PM

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को अगली सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने अभी तक हमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के दरवाजे उनके लिए 24x7 खुले हैं।’’

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नयी सरकार का गठन ‘‘बहुत जल्द’’ होगा। राज्य भाजपा कोर टीम की बैठक के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को अगली सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने अभी तक हमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के दरवाजे उनके लिए 24x7 खुले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई संदेह नहीं है कि फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बनेगी।’’

इसे भी पढ़ें: ये राजनेता 2 घंटे में सुलझा देंगे महाराष्ट्र मसला, शिवसेना ने संघ प्रमुख को पत्र लिखकर की मांग

गत 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी और तब से सरकार गठन को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर खींचतान चल रही है।  राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर विजय हासिल की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़