चंद्रशेखर राव की तीसरे मोर्चे की कवायद कोई राजनीति चुनौती नहीं: भाजपा

Chandrasekhar Rao''s third front exercise is not a political challenge: BJP
[email protected] । Mar 6 2018 7:28PM

भाजपा ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की गैर- कांग्रेस और गैर- भाजपा मोर्चा बनाने की कवायद पूर्वोत्तर के चुनाव नतीजों को लेकर आनन- फानन में की गई प्रतिक्रिया है तथा इससे भाजपा या राजग के लिए कोई राजनीतिक चुनौती खड़ी नहीं होगी।

हैदराबाद। भाजपा ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की गैर- कांग्रेस और गैर- भाजपा मोर्चा बनाने की कवायद पूर्वोत्तर के चुनाव नतीजों को लेकर आनन- फानन में की गई प्रतिक्रिया है तथा इससे भाजपा या राजग के लिए कोई राजनीतिक चुनौती खड़ी नहीं होगी। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा को त्रिपुरा में विशाल जनादेश मिला है और मेघालय और नगालैंड में वह सरकार गठित कर रही है, ऐसे में कई राजनीतिक दलों के बीच अफरा- तफरी मच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा साल2014 में पांच राज्यों में थी और अब21 राज्यों तक पहुंच गई है। यह सफर जारी है और कई राजनीति दलों के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए यह भाजपा या राजग को चुनौती पेश करने की बजाय इन पार्टियों की अस्तित्व बचाने की झुंझलाहट भर है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आनन- फानन की प्रतिक्रिया है तथा इससे भाजपा या राजग के लिए कोई राजनीतिक चुनौती नहीं खड़ी होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़