चंद्रयान-2 के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा: वजुभाई वाला

chandrayaan-2-results-will-not-affect-future-space-missions-of-the-country
[email protected] । Sep 8 2019 5:12PM

गौरतलब है कि विक्रम लैंडर की शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की ओर आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसका जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

वड़ोदरा। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कहा कि चंद्रयान-2 अभियान के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा। राज्यपाल ने शनिवार रात कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और वह एकजुटता से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी

गौरतलब है कि विक्रम लैंडर की शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की ओर आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसका जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

इसे भी पढ़ें: NRC की आड़ में जनता को बरगला रही है मोदी सरकार: दिग्विजय सिंह

हालांकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है। वहीं इसरो प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है और लैंडर ने निश्चित ही ‘हार्ड लैंडिंग’ की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़