Chandra Grahan 2026: 3 घंटे का ग्रहण 6 राशियों के लिए 'घातक', जानें किन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Lunar Eclipse 2026
Unsplash

3 मार्च 2026 को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसका सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिष अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जो मेष, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों के लिए अशुभ परिणाम ला सकता है।

आज यानी 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है और यह भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को सिंह राशि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में लग रहा है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 बजकचंर 20 मिनट लगेगा और ये लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्रग्रहण के दिखाई देने का समय शाम को 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट के बीच है।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरु हो जाता है। इस वजह से आज चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शुरु होकर ग्रहण के मोक्ष यानी समापन पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है और मंदिर के कपाट भी बंद किए जाते हैं।ऐसे में यह चंद्र ग्रहण किन-किन राशियों के लिए कितना अशुभ है। 

चंद्र ग्रहण किन राशियों के अशुभ होगा?

- मेष राशि के जातक पर चंद्रग्रहण का असर के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है।

- वृषभ राशि वालों को ग्रहण के दौरान व्यथा का फल हो सकता है।

- मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होने वाला है।

- कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण काल अति कष्टदायक हो सकता है।

- सिंह राशि के लोगो के लिए इस दौरान मानसिक पीड़ा झेलने को मिलेगी।

- कन्या राशि के जातकों को लिए चंद्र ग्रहण के समय बड़ी हानि देखने को मिल सकती है।

- तुला राशि के लोगों के लिए इस समय लाभ देखने मिल सकता है। 

- वृश्चिक राशि के जातकों ग्रहण के समय सुख प्राप्त हो सकता है।

- धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण सुख और शिक्षा में लाभ के लिए अच्छा माना जा रहा है।

- मकर राशि के लिए यह समय अशुभ हो सकता है।

- कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी घातक हो सकता है।

- मीन राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण सुख की प्राप्ति वाला हो सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़