जल्द ही चिराग पासवान के सर पर सजेगा ताज, बनाया जाएगा लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

chirag-paswan-set-to-be-named-lok-janshakti-party-chief-in-november
[email protected] । Sep 25 2019 10:47AM

लोजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देते हुए सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय चिराग नवंबर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप सकते हैं, जिन्हें मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लोजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देते हुए सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय चिराग नवंबर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। वह बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। लोजपा अपने स्थापना दिवस 28 नवंबर को राज्य में रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। 

इसे भी पढ़ें: लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार इकाई की कमान संभालेंगे चिराग पासवान

पार्टी के नये नेतृत्व के बारे में जब राम विलास पासवान से संवाददाताओं ने पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने नेतृत्व के बारे में निर्णय ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह तय है कि नयी पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी। लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे। पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्पादों, सेवाओं की बेहतर गुणवत्ता के लिये ‘एक राष्ट्र, एक मानक’ पर हो रहा काम: पासवान

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। राजग ने रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 21 अक्टूबर के उपचुनाव में राम चंद्र के बेटे प्रिंस राज अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे। 

कंपनियों पर टैक्स घटने से निवेश और रोजगार को लगेंगे पंख, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़