CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी

CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर विधानसभा के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अल नीनो के कारण प्रदेश में हुई 15 प्रतिशत कम बारिश और इंदौर-उज्जैन व भोपाल-सीहोर महानगरीय क्षेत्रों के गठन पर भी चर्चा की। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों का ब्योरा दिया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने और राज्य में कम बारिश समेत हाल के घटनाक्रमों की जानकारी दी। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने नए महानगरीय क्षेत्रों के गठन, पात्र सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों और स्वतंत्रता दिवस के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। यादव ने कहा, ‘‘इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर महानगरों के गठन, विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी समेत कई विधेयकों के पारित होने, अल नीनो के प्रभाव के कारण अब तक प्रदेश में 15 प्रतिशत कम बारिश और अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में भी राज्यपाल से चर्चा हुई।’’ उन्होंने बताया कि राज्यपाल को हाल में सभी पात्र अधिकारियों की पदोन्नतियों की भी जानकारी दी गई।

यादव ने कहा कि राज्यपाल को जारी ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान और स्वतंत्रता दिवस के लिए की जा रही व्यापक तैयारियों से भी अवगत कराया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़