सीएम येदियुरप्पा ने किया साफ, उपचुनाव जीतने वालों को ही बनाया जाएगा मंत्री

cm-yeddyurappa-made-it-clear-only-those-who-won-the-by-elections-will-be-made-ministers
[email protected] । Dec 17 2019 6:38PM

उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं।उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा विधानसभा में आसानी से बहुमत जुटाने में सफल हो गई है। इसके बाद से मंत्री पद के लिए लॉबिंग चल रही है। मंत्री पद के कई आकांक्षी अपनी पैरोकारी में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी, अभी दिल्ली नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 21 या 22 दिसंबर को दिल्ली जााऊंगा और मामले (कैबिनेट विस्तार) का समाधान हो जाएगा।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं जिनमें से 18 मंत्री पद भरे जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, येदियुरप्पा सरकार को स्पष्ट बहुमत

विधायक जी सोमशेखर रेड्डी, मुरुगेश नीरानी, उमेश कट्टी, रमेश जारकिहोली और उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने कहा कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रखी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़