वाराणसी में संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर सीएम योगी ने टेका मत्था

 CM Yogi
अमित मुखर्जी । Feb 16 2022 11:41AM

मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने बताया कि रविदास जी एक सच्चे सामाजिक दर्शन कराने वाले व्यक्तित्व थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतगुरु रविदास की प्रेरणा से सबका साथ और सबका विकास कर रहे हैं और देश के जन जन तक अपनी बात भी रखने का काम कर रहे हैं।

संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन पूजन करने के लिए सिर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर पहुंचे। मंदिर में बकायदा विधिवत दर्शन पूजन कर मंदिर के संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया और बधाइयां भी दी। सीएम योगी से पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सुबह लगभग 3 बजे एयरपोर्ट पहुचें और वहां से संत रविदास जी के मंदिर में गए। सैकड़ों भक्तों से उन्होंने ने मुलाकात हाथ जोड़कर किया। चन्नी ने सबसे पहले संत रविदास के चरणों में मत्था टेका । जिसके बाद वो लगभग 45 मिनट तक मन्दिर में चल रहे कीर्तन में भाग लेते हुए कीर्तन सुने। चन्नी मन्दिर से निकलने के बाद बाकायदा पंजाब से आये श्रद्धालुओं से मिलते हुए सत्संग स्थल भी पहुचें।

इसे भी पढ़ें: इशारों-इशारों में संजय राउत ने कह दी बड़ी बात! पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे, इंतजार कीजिये

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविदास जी एक सच्चे सामाजिक दर्शन कराने वाले व्यक्तित्व थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतगुरु रविदास की प्रेरणा से सबका साथ और सबका विकास कर रहे हैं और देश के जन जन तक अपनी बात भी रखने का काम कर रहे हैं।इसके अलावा रविदास जी ने काशी की धरती से जो भक्ति की प्रेरणा हम सबको दी है वह आज भी हम सबके बीच विराजमान है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़