मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री के पास से पांच करोड़ रूपये मूल्य की कोकीन बरामद

Cocaine worth
Prabhasakshi

सीमा शुल्क विभाग ने इथियोपिया से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची एक महिला के पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग ने इथियोपिया से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची एक महिला के पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारत के बड़े कारोबारियों में से एक हैं एन आर नारायण मूर्ति, 10 हजार रुपए में की थी इंफोसिस की शुरूआत

सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि महिला इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थी। विभाग ने कहा, सिएरा लियोनिएन नाम की महिला को मादक पदार्थ बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग ने बताया कि मादक पदार्थ उसके पर्स में छिपाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़