कांग्रेस ने पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के नेता को श्रीनगर, धर्मपुर सीटों के लिए चुनाव समन्वयक बनाया

congress

उत्तराखंड के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सिंह के अनुभव को देखते हुए उन्हें कार्यभार दिया गया है।

देहरादून। किसान कांग्रेस नेता राकेश कुमार सिंह को उत्तराखंड में श्रीनगर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में AAP को लगा बड़ा झटका, मेजर जनरल सीके जखमोला कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सिंह के अनुभव को देखते हुए उन्हें कार्यभार दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पौड़ी जिले की श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दिनेश अग्रवाल देहरादून की धर्मपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़