अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा रामलाल ठाकुर, अब होगी आपसी ठक्कर

cong-fields-mla-ram-lal-thakur-against-anurag-thakur
[email protected] । Apr 7 2019 10:17AM

रामलाल ठाकुर के अलावा कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांगरा संसदीय क्षेत्र से, कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल को शिमला से और पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते और राज्य के भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शनिवार को भाजपा संसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ विधायक रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किये जाने के साथ ही राज्य में चारों लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर की रूपरेखा तैयार हो गयी है। रामलाल ठाकुर (67) नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। पांचवीं बार के विधायक ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। अनुराग ठाकुर ने 2014 के चुनाव में राजिंदर सिंह राणा को 98000 से अधिक वोटों से हराया था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पवन बंसल और परणीत कौर समेत 20 उम्मीदवारों की घोषणा की

रामलाल ठाकुर के अलावा कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांगरा संसदीय क्षेत्र से, कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल को शिमला से और पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते और राज्य के भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पछाड के विधायक सुरेश कश्यप को शिमला से, मंडी से वर्तमान सासंद राम स्वरूप शर्मा को और प्रदेश के मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़