Lok Sabha में दो तिहाई बहुमत जुटाने में Modi Govt नाकाम, Delimitation पर Congress हमलावर

Jairam Ramesh
ANI
अंकित सिंह । Nov 25 2026 2:13PM

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन विधेयक को लेकर मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए दाम, दंड और भेद का सहारा लिया गया, लेकिन सरकार नाकाम रही। रमेश के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बातचीत के प्रस्तावों पर कोई जवाब नहीं दिया गया।

बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खुद को 'चाणक्य' मानने वाले ने लोकसभा में 'बेहद दागदार' दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए कौटिल्य के 'साम, दाम, दंड, भेद' के सिद्धांतों में से आखिरी तीन का सहारा लिया, लेकिन वे नाकाम रहे। राजनीति के ये चार सिद्धांत कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' से लिए गए हैं, जिनमें 'साम' का अर्थ बातचीत, 'दाम' का मतलब आर्थिक प्रलोभन, 'दंड' का अर्थ सजा या संस्थागत दबाव, और 'भेद' का मतलब फूट डालना है।

इसे भी पढ़ें: BR Ambedkar का 77 साल पुराना भाषण कालजयी, Jairam Ramesh बोले- सामाजिक लोकतंत्र बनाना जरूरी

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा में 'खतरनाक' परिसीमन विधेयकों को पारित कराने के लिए, दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की अपनी बेताब कोशिश में, खुद को 'चाणक्य' मानने वाले व्यक्ति ने आखिरी तीन तरीकों का सहारा लिया, लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने सवाल किया कि इस सिद्धांत के पहले तरीके को आजमाने का मौका क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने पिछले सात महीनों में चार बार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यही रास्ता सुझाया है - 11 अप्रैल, 16 जुलाई, 27 अगस्त और 16 अक्टूबर को - लेकिन इन पत्रों का कोई औपचारिक जवाब तक नहीं मिला है।

रमेश अक्सर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्वयंभू चाणक्य कहकर उन पर कटाक्ष करते हैं। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि संसद सत्र को लेकर जारी अनिश्चितता से संकेत मिलता है कि या तो "प्रधानमंत्री-गृह मंत्री की जोड़ी" अपने ही छल और धमकियों में फंस रही है या फिर कुछ और ही बात है। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि दोनों ही स्थितियों में, "दो GTA (ज्ञानेश थेफ्ट अरेंजर्स)" पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं और इस "खतरनाक जोड़ी" की हरकतों की वजह से संसद जैसी संस्था का कद काफी गिर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री शाह अभी भी लोकसभा में परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए अतिशय दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं।
 

All the updates here:

अन्य न्यूज़