हिमाचल के फतेहपुर उप चुनाव के लिये कांग्रेस प्रत्याशी पठानिया ने वोट डाला

Pathania

भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व डाक्टर राजन सुशांत ने अभी तक मत का प्रयोग नहीं किया है।यहां भाजपा ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस का टिकट भवानी सिंह पठानिया को मिला है।लेकिन चुनावी मैदान में तीसरे प्रत्याशी राजन सुशांत की धमक से दोनों ही प्रमुख दलों के पसीने छूट रहे हैं। भाजपा को कृपाल परमार की बेरुखी से भीतरघात का खतरा पैदा हो गया है

फतेहपुर  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में सुबह आठ बजे से ही हलके में विभिन्न 141 मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने सुबह ही हाड़ा केंद्र में मतदान किया।  इन दिनों ठंड की शुरुआत हो चुकी है, इसके बावजूद लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। सुबह युवाओं की अपेक्षा अधेड़ व बुजुर्गों में ज्यादा उत्साह रहा।

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में निधन

 

इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व डाक्टर राजन सुशांत ने अभी तक मत का प्रयोग नहीं किया है।यहां भाजपा ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस का टिकट भवानी सिंह पठानिया को मिला है।लेकिन चुनावी मैदान में तीसरे प्रत्याशी राजन सुशांत की धमक से दोनों ही प्रमुख दलों के पसीने छूट रहे हैं। भाजपा को कृपाल परमार की बेरुखी से भीतरघात का खतरा पैदा हो गया है।यहां पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी सुजान सिंह पठानिया ने चुनाव जीता था। लेकिन उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है।

 

इसे भी पढ़ें: जीवन में उच्च लक्ष्यों से सफलता हासिल होती हैः राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

 

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए  मतदान में  कुल 87222 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें  से  85686 सामान्य मतदाता अपने-अपने  मतदान केंद्र पर जबकि 1536 वोटर डाक मतपत्र से अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी सामान्य मतदाताओं में 43158 पुरुष तथा 42528 महिला मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्विस वोटर की श्रेणी में 1507 पुरुष तथा 29 महिला सर्विस वोटर डाक मत पत्र से अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला का लोकार्पण किया

 

विधानसभा क्षेत्र में 111 मतदान केंद्रों के अलावा, कोविड महामारी के दृष्टिगत मतदाताओं की सुविधा के लिये 30 सहायक मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिनमें से 33 संवेदनशील, 5 अति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि 17-नेरना-2, 18-नेरना-3, 32-रैहन-3 के अतिरिक्त 33-रैहन-4 तथा 73-रियाली मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। 46-बरोट-एक, 57-सुनेत-एक मतदान केंद्रों का पूर्ण जिम्मा महिला अधिकारिओं के पास रहेगा, जबकि 47-बरोट-दो मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया की जिम्मेदारी दिव्यांग मतदान अधिकारियों के पास रहेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में संपन्न विधानसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र के 80793 पंजीकृत मतदाताओं में से 58665 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था। इस चुनाव में 72.61 मत प्रतिशत दर्ज किया गया था। जबकि लोकसभा चुनाव -2019 में विधानसभा क्षेत्र के कुल 85410 मतदाताओं में से 59588 मतदाताओं यानी 69.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी भूमिका निभाई थी। यहां बता दें कि मतदान का समय सुबह आठ से छह बजे तक होगा। इसमें आठ से पांच बजे तक सामान्य मतदाता वोट डाल सकते हैं, वहीं पांच से छह बजे तक एक घंटा कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए निर्धारित किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़