कांग्रेस ने 26 उम्मीदवार घोषित किए, निरूपम को मिला टिकट

congress-declares-26-candidates-nirupam-gets-ticket
[email protected] । Mar 25 2019 8:26PM

निरूपम को मुंबई (उत्तर-पश्चिम) से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही उन्हें मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में लोकसभा की 26 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम संजय निरुपम का है जिनको मुंबई (उत्तर-पश्चिम) सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 25 और महाराष्ट्र में एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

निरूपम को मुंबई (उत्तर-पश्चिम) से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही उन्हें मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों के बाद भाजपा भारतीय जोकर पार्टी बन जाएगी: अभिषेक बनर्जी

पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह 10वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए नौ बार में कुल 227 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़