कांग्रेस को बड़ा झटका, संजय सिंह ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

congress-faces-big-blow-rajya-sabha-member-sanjay-singh-resigns-from-party
अंकित सिंह । Jul 30 2019 2:50PM

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह वर्तमान में राज्य सभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह वर्तमान में राज्य सभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सूत्रों की माने तो वह कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अभी भी अतीत में है, भविष्य से अनजान है। आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है, तो मैं उनके साथ हूं। मैं कल भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही राज्यसभा की अपनी सदस्यता भी ले ली है।

1980 के दशक के दौरान वह दो बार उत्तर प्रदेश की विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य मंत्री पद पर रहे। 1990 में, वह भारत की संसद के ऊपरी सदन के सदस्य बने, जिसे राज्य सभा के रूप में जाना जाता है, और 1998 में वह लोकसभा सांसद बने। इसके बाद, 2009 में, वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली 15 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में उस सदन में दूसरा कार्यकाल प्राप्त करने में सफल रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़