उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का गठन, जितेंद्र सिंह को बनाया अध्यक्ष

priyanka
अंकित सिंह । Sep 17 2021 4:53PM

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी की ओर से अब चुनावी अभियानों को तेज किया जाना है। हाल में ही प्रियंका गांधी 2 दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थीं जहां पर उन्होंने पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया था।

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसी को लेकर पार्टी की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड इस कमेटी के सदस्य होंगे। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी के पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना टीम के अन्य सदस्य होंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी की ओर से अब चुनावी अभियानों को तेज किया जाना है। हाल में ही प्रियंका गांधी 2 दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थीं जहां पर उन्होंने पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया था। प्रियंका गांधी के निर्देश के बाद पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी में प्रत्याशियों के नाम की भी सूची तैयार की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: जहां कभी राजनीति का दंगल होता था, आज वहां खेल का आयोजन हो रहा है : स्मृति ईरानी

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी करने वालों में से कुछ नाम चुनती है जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाता है। फिर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर लगती है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ‘महिला विरोधी अपराधों’ का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘महिला विरोधी सोच के अगुवा’ हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़