'राजनीतिक रूप से सूख कर कांटा हो गई है कांग्रेस', रविशंकर प्रसाद बोले- भारत के लोकतंत्र को न करें शर्मसार

Ravi Shankar Prasad
ANI
अंकित सिंह । Mar 21 2024 3:18PM

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सूख कर कांटा हो गई है। लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अकॉउंट अगर फ्रीज हुआ है, तो देश का अकॉउंट फ्रीज हो गया है। राहुल गांधी जी इसका क्या मतलब है?

कांग्रेस के बैंक खाते ‘फ्रीज’ किए जाने के आरोपों पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सामूहिक प्रेस को एक शब्द में कहा जाए, तो ये आने वाले लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस को विनम्रतापूर्वक एक सलाह है कि जितना अधिक राहुल गांधी को बोलने दिया जाएगा, उतना ही आपकी जमीन खिसकती जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Caste Census के मुद्दे पर कांग्रेस में रार, आनंद शर्मा ने खड़गे को लिखा पत्र, बताया इंदिरा और राजीव की विरासत का अनादर

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सूख कर कांटा हो गई है। लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अकॉउंट अगर फ्रीज हुआ है, तो देश का अकॉउंट फ्रीज हो गया है। राहुल गांधी जी इसका क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार न करें। ये देश और इस देश का लोकतंत्र आपकी पार्टी से बड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कथन से क्या अभिप्राय है कि 'कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना भारत के खातों को फ्रीज करने के समान है?' भारतीय लोकतंत्र का अपमान मत करो। 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि Income Tax act के सेक्शन 13 A के अनुसार पार्टीयों पर इनकम टैक्स नहीं लगता। लेकिन पार्टियों को रिटर्न हर साल फाइल करना पड़ता है, जिसमें बताना पड़ता है कि 20  हजार तक के हमारे कितने donors हैं और उससे अधिक के कितने हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी ने अदालतों, चुनाव आयोग, मीडिया के बारे में बुरा बोला है... उन्हें इन संस्थानों की आलोचना करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि कितना झूठ बोलेंगे राहुल गांधी? आज राहुल गांधी ने कोर्ट के बारे में कहा है, चुनाव आयोग के बारे में कहा है और मीडिया के बारे में भी कहा है कि सब चुप हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने आज दुनिया में भारत के लोकतंत्र को बदनाम किया है। हमे भारत के लोकतंत्र, भारत की मीडिया और भारत की न्यायपालिका पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: सांगली सीट पर शिवसेना UBT और कांग्रेस आमने-सामने, विरोध के बावजूद उद्धव ठाकरे खुद करेंगे रैली

कांग्रेस का क्या है आरोप

सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के मुद्दे पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। राहुल ने कहा कि नफ़रत से भरी 'असुर शक्ति' ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। हम अपना प्रचार कार्य नहीं कर सकते। हम अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। हमारे नेता देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक यात्रा नहीं कर सकते। हम अपने विज्ञापन देने में असमर्थ हैं। ऐसा चुनाव प्रचार से दो महीने पहले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पीएम और गृह मंत्री द्वारा की गई आपराधिक कार्रवाई है।' कोई अदालत कुछ नहीं कह रही, चुनाव आयोग चुप है, कोई संस्था कुछ नहीं कह रही और मीडिया कुछ नहीं कह रहा। उन्होंने कहा कि आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। भारत के लोगों से उनका संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा छीना जा रहा है।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़