कांग्रेस ने हमारे वोटो पर डकैती डाली और हमारा ही शोषण कियाः लाल सिंह आर्य

Lal Singh Arya
दिनेश शुक्ल । Oct 23 2020 12:38PM

आर्य ने कहा कि बाबा साहब को सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। उन्होंने 122 करोड़ रुपए से बाबा साहब का राष्ट्रीय स्मारक बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से बाबा साहब का एक भव्य स्मारक बनाया। जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा।

सुवासरा। कांग्रेस ने 70 सालों से हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को डरा कर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर हमसे वोट वोट लिया और बदले में हमारा शोषण ही किया। जब बाबा साहब अंबेडकर जी पहला चुनाव दिल्ली से लड़े तो कांग्रेस ने उनको संसद में नहीं आने दिया। उन्होंने संसद में हमारी आवाज बनने के लिए दूसरा चुनाव लड़ा, लेकिन तब भी कांग्रेस ने उन को हराया और तो और दिल्ली में उनका स्वर्गवास हुआ। तो इसी कांग्रेस ने उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में नहीं होने दी और न ही उनका कोई स्मारक या समाधि बनाई। यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने सुवासरा विधानसभा में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने भी संबोधित किया।  

इसे भी पढ़ें: सिंधिया के सामने उनके समर्थक मंत्री ने कहा कमलनाथ की लाश जाती !

आर्य ने कहा कि बाबा साहब को सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। उन्होंने 122 करोड़ रुपए से बाबा साहब का राष्ट्रीय स्मारक बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से बाबा साहब का एक भव्य स्मारक बनाया। जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा। हमें यह संकल्प लेना होगा कि कांग्रेस से अपने अपमान का बदला 3 नवंबर को कमल का फूल का बटन दबाकर हरदीप सिंह डंग को ऐतिहासिक मतों से विजय बना कर लेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कैरो ने कहा कि बाकी सब डूबता जहाज हैं। जो हमारे लिए लड़े हमें उनके साथ खड़े रहना चाहिए। कैरो ने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने दलित महिला इमरती देवी का अपमान किया है और उनके अपमान का बदला भी हमें लेना होगा। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के बारे में उन्होंने कहा कि जो खुद ठीक से संभल नहीं पाता वह आपके क्षेत्र को क्या संभालेगा, आपके क्षेत्र का विकास कैसे करेगा?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़