Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस पर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों से उपहार में एक जिला, एक उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने जैसे शिल्प राज्य की विशिष्ट पहचान हैं और इनकी बिक्री से कारीगर परिवारों को आत्मनिर्भरता मिलेगी।
लखनऊ, छह नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे इस धनतेरस पर उपहार के रूप में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के उत्पाद खरीदें और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि स्थानीय उत्पादों की हर खरीदारी कारीगरों के परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर बन सकती है। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।
योगी ने बताया कि प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के 84 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट तथा भदोही का कार्पेट बाजार प्रदेश के पारंपरिक शिल्पों को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और लोकल वाली दिवाली मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों को धन्वंतरि जयंती और धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।
अन्य न्यूज़














